Manglik Dosha Calculator – मांगलिक दोष कैलकुलेटर – Manglik Dosh Calculator
🔮 मांगलिक दोष कैलकुलेटर
सही भविष्यवाणी के लिए अपना जन्म विवरण भरें।
अस्वीकरण: यह गणना वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों पर आधारित है। अधिक सटीकता और व्यक्तिगत सलाह के लिए किसी योग्य ज्योतिषी से संपर्क करें।
जैसे ही हम मांगलिक या मंगल दोष शब्द सुनते हैं, हम तुरंत इसे विवाह के मुद्दों से जोड़ना प्रारम्भ कर देते हैं। इसके अतिरिक्त विवाह या वैवाहिक जीवन में समस्या का सामना कर रहा व्यक्ति इस बात का आंकलन करने लगता है कि क्या यह सब उसके मांगलिक होने या मंगल दोष/Manglik dosh के कारण हो रहा है। मांगलिक दोष/Manglik dosh से सम्बंधित बहुत सी भ्रांतियां प्रचलित हैं। मेरा दो दशक का अनुभव कहता है कि मांगलिक होने की धारणा के तहत पचास प्रतिशत से अधिक लोगों में मांगलिक/मंगल दोष उपस्थित नहीं है। तो बेहतर होगा कि अगर आप हमारे एडवांस्ड मुफ्त मंगल दोष गणना यंत्र का उपयोग कर यह स्वयं जांच लें की आप मांगलिक हैं अथवा नहीं।
हमारा प्रीमियम मांगलिक दोष कैलकुलेटर आपको निम्नलिखित विशेषताएं प्रदान करता है:
- द्विभाषी सुविधा: हिंदी और English दोनों भाषाओं में उपलब्ध
- सटीक ज्योतिषीय गणना: वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों पर आधारित real-time planetary calculations
- Universal Location Support: दुनिया के किसी भी शहर/गाँव के लिए automatic coordinate detection
- User-Friendly Interface: Professional design के साथ आसान उपयोग
- विस्तृत रिपोर्ट: मांगलिक दोष की गंभीरता, प्रभावित क्षेत्र, और व्यक्तिगत उपाय
मांगलिक/मंगल दोष क्या है?/ What is Manglik/ Mangal Dosha?
जब सूर्य, मंगल, राहु, शनि या केतु लग्न, चतुर्थ/fourth, सप्तम/seventh, अष्टम/ eighth या बारहवें/ twelfth house भाव में स्थित हो तो लड़के या लड़की की कुंडली में मांगलिक या कूज दोष उपस्थित होता है। मंगल लग्न में होने पर या प्रथम भाव में मंगल के साथ मंगल का योग होने पर मांगलिक दोष/ Manglik dosh शक्तिशाली माना जाता है। शास्त्र के अनुसार यदि लड़का और लड़की दोनों का मांगलिक दोष समाप्त हो जाता है, तो उनका वैवाहिक जीवन सुख और सम्पन्नता से परिपूर्ण होता है।
मांगलिक/कुज दोष जांच/ Manglik/Kuja Dosha check
कैसे ज्ञात करें कि आप मांगलिक या कूज दोष से ग्रसित हैं ? यह बहुत सरल है, हमारे प्रीमियम मांगलिक दोष कैलकुलेटर में अपनी सही जन्म तिथि, समय और स्थान के साथ अपना जन्म विवरण दर्ज करें। हमारा एडवांस्ड सिस्टम निम्नलिखित steps में काम करता है:
- Personal Details: आपका नाम और लिंग (पुरुष/महिला) का चयन
- Birth Date: आसान dropdown menu से दिन, महीना, और साल का चयन
- Birth Time: 12-hour format में AM/PM के साथ सटीक जन्म समय
- Birth Place: किसी भी शहर/गाँव का नाम – हमारा सिस्टम automatic coordinates find करता है
- Language: हिंदी या English में परिणाम देखने का विकल्प
उसी तरह, आप जिस व्यक्ति से विवाह करना चाह रहे हैं, उसकी कुंडली में कूज / मांगलिक दोष/ Manglik dosh का आंकलन कर सकते हैं। परन्तु हर व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि यह केवल एक सामान्यीकृत परिणाम है और कुंडली में मांगलिक या मंगल दोष/ Mangal Dosh का आंकलन आपको केवल एक मूल विचार से अवगत करा सकता है। अपने जीवन में विशेषकर विवाह से संबंधित किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने हेतु इसका उपयोग कभी नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं मांगलिक / कूज दोष से सम्बंधित अपने सभी लेखों में वर्णन कर चुका हूँ कि मंगल दोष के अर्थ नियम पर निर्धारित हैं। प्रत्येक ज्योतिषी के पास जातक की जन्म कुंडली/natal chart में मंगल दोष के प्रभाव का विश्लेषण करने हेतु बहुत से उपकरण होते हैं।
कैसे ज्ञात करें कि आप मांगलिक हैं या नहीं?/ How to find you are Manglik or not?
विद्वान ज्योतिषियों ने वैदिक ज्योतिष द्वारा बताए गए नियमों के आधार पर कई ज्योतिष गणना यंत्रों/ Astrology calculator का विकास किया है। हमारे इस पृष्ठ पर सबसे एडवांस्ड मांगलिक/कूज दोष गणना यंत्र उपलब्ध कराया गया है जो निम्नलिखित तकनीकी विशेषताओं के साथ आता है:
तकनीकी विशेषताएं:
- Swiss Ephemeris आधारित गणना: सबसे सटीक planetary position calculations
- Real-time Geocoding: OpenStreetMap API के माध्यम से किसी भी location के लिए सटीक coordinates
- Advanced House System: Placidus house system का उपयोग करके precise house calculations
- Manglik Cancellation Analysis: दोष निवारण कारकों की automatic जांच
- Severity Analysis: उच्च, मध्यम, या निम्न दोष की सटीक पहचान
लेकिन इस पृष्ठ पर मौजूद मंगल/मांगलिक दोष गणना यंत्र सहित इन ज्योतिष गणना यंत्रों/ Astrology Calculators पर विश्वास करने से पूर्व दो महत्वपूर्ण चीजें ध्यान में रखना आवश्यक हैं: इन सभी ज्योतिष गणना यंत्रों का परिणाम देखने हेतु अपनी चंद्र राशि का उपयोग करें। दूसरा, इसकी प्रबल संभावना है है यह मांगलिक/मंगल दोष गणना यंत्र/ Manglik dosh calculators आपकी वास्तविक खोज के उत्तर का प्राबम्भ मात्र है । इस पर अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु कृपया एक उत्तम ज्योतिषी से परामर्श लें, जिन्होंने ऐसे ज्योतिष गणना यंत्र का निर्माण किया है और, यदि यह दोष आपकी कुंडली में है तो इसकी शक्ति से अवगत होने के लिए एक लिखित रिपोर्ट बनाएं।
मांगलिक/कुज/मंगल दोष हेतु ऑनलाइन रिपोर्ट/ Online report for Manglik/Kuja/Mangal Dosha
ऊपर दिया गया हमारा प्रीमियम मंगल / मांगलिक दोष गणना यंत्र आपको सर्वप्रथम यह बात जानने में मदद करता है की आपकी कुंडली में मंगल दोष उपस्थित है या आप मांगलिक है। हमारा calculator निम्नलिखित comprehensive report प्रदान करता है:
हमारी रिपोर्ट में शामिल:
- मंगल की सटीक house position और राशि
- दोष की गंभीरता (उच्च/मध्यम/निम्न)
- सभी 9 ग्रहों की precise positions
- प्रभावित जीवन क्षेत्र
- Manglik cancellation factors यदि कोई हैं
- व्यक्तिगत उपाय और सुझाव
- विवाह compatibility advice
- Geographic coordinates की पुष्टि
तो फिर मांगलिक/मंगल दोष/ Manglik dosha हेतु ऑनलाइन रिपोर्ट क्या है। मांगलिक/कुज दोष हेतु ऑनलाइन रिपोर्ट मूल रूप से उन परिणामों का विस्तार है जो आपको हमारे मंगल दोष गणना यंत्र के द्वारा प्राप्त होते हैं। क्योंकि हमारी इस ऑनलाइन रिपोर्ट में आपको मांगलिक बताने से पूर्व हमारे सिस्टम ने advanced algorithms के माध्यम से इसका पुनः आंकलन किया होगा। हमारे मांगलिक दोष हेतु ऑनलाइन रिपोर्ट इस बात का आंकलन और जानने का अधिक प्रामाणिक तरीका होगा कि आप वास्तव में मांगलिक है या नहीं?
मांगलिक दोष के प्रकार/ Types of Manglik Dosha
उच्च मंगल दोष/ High Mangal Dosha: यदि मंगल ग्रह जन्म कुंडली, शुक्र कुंडली और चंद्र कुंडली के पहले/first, दूसरे/ second, चौथे/fourth, सातवें/ seventh, आठवें/eighth या बारहवें भाव/ twelfth house में स्थित हो तो इस स्थिति को उच्च मांगलिक दोष माना जाएगा। इसके परिणामस्वरूप, एक व्यक्ति को अपने जीवन काल में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
निम्न मंगल दोष/ Low Mangal Dosha: यदि मंगल ग्रह इन तीनों कुंडलियों में से किसी एक के पहले, दूसरे, चतुर्थ, सप्तम , आठवें या बारहवें भाव में स्थित है- शुक्र कुंडली, चंद्र कुंडली और जन्म कुंडली में स्थित हों – तो इस स्थिति को निम्न मांगलिक दोष या ‘आंशिक मांगलिक’ माना जाएगा। कुछ ज्योतिषियों के अनुसार, जातक की अठाईस वर्ष की आयु के पश्चात इस दोष को समाप्त किया जा सकता है।
आप हमारे एडवांस्ड मंगल दोष गणना यंत्र के माध्यम से मांगलिक दोष की निम्न या उच्च तीव्रता के बारे में सटीक जान सकते हैं। हमारा सिस्टम automatic रूप से यह भी check करता है कि यदि मंगल ग्रह शुक्र या बृहस्पति जैसे शुभ ग्रहों से प्रभावित होते हैं, तो यह दोष जातक की जन्म कुंडली से रद्द हो जाता है।
मंगल दोष का प्रभाव/Effects of Mangal Dosha
- यदि यह पहले भाव/ first house में स्थित है, तो यह वैवाहिक जीवन में संघर्ष ला सकता है।
- यदि मंगल दूसरे भाव/ second house में स्थित हो तो यह जातक के परिवार और वैवाहिक जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है।
- यदि वही ग्रह चतुर्थ भाव/ fourth house में स्थित हो तो यह पेशेवर जीवन में परेशानी आ सकती है।
- यदि मंगल ग्रह सप्तम भाव/Seventh house में स्थित हो, तो यह व्यक्ति के भीतर दूसरों पर हावी होने की शक्ति को बढ़ा सकता है, जिसके कारण जातक के रिश्ते में खटास आ सकती है।
- यदि वही ग्रह अष्टम भाव/ eighth house में स्थित हों तो पैतृक संपत्ति का नुकसान संभव है।
- यदि मंगल बारहवें भाव/ twelfth house में स्थित है तो यह मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। जिसके चलते, जातक का परिवार प्रभावित होगा।
हमारा calculator इन सभी effects को विस्तार से बताता है और प्रत्येक house position के लिए specific remedies भी सुझाता है।
कूज/मंगल दोष के उपाय/Remedies of Kuja/Mangal Dosha
मंगल दोष वाले जातकों को विवाह से सम्बंधित बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उनके समक्ष साथी खोजने में मुश्किल आ सकती है। यदि संबंधों में दरार आती हैं, तो यह अलगाव और तलाक का कारण भी बन सकता है। फिर भी, कुछ उपाय हैं जो मंगल/कूज दोष और मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को समाप्त कर सकते हैं।
हमारे calculator द्वारा सुझाए गए personalized उपाय:
- मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से मंगल दोष के प्रभाव को समाप्त किया जा सकता है
- “ॐ अंगारकाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप
- मंगल देव को लाल फूल चढ़ाना
- प्राकृतिक मूंगा रत्न धारण करना (ज्योतिषी की सलाह से)
- Gender-specific उपाय (पुरुष/महिला के अनुसार अलग सुझाव)
- Severity के अनुसार विशेष उपाय (उच्च दोष के लिए मंगलनाथ मंदिर पूजा आदि)
जो लोग मांगलिक हैं उन्हें कुंभ विवाह करना चाहिए। इसके लिए मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को समाप्त करने हेतु उन्हें असल विवाह से पूर्व पीपल के वृक्ष , चांदी/सोने के सिक्के या केले के वृक्ष से विवाह करना चाहिए। यह मंगल ऊर्जा के सभी नकारात्मक प्रभावों को समाप्त कर देगा और जातक मंगल दोष/ Manglik Dosha से मुक्त हो जाएगा। उसके पश्चात वह बिना किसी व्यवधान के किसी से भी शादी कर सकते हैं।
मांगलिक/कुज दोष कैसे रद्द होता है/How does Manglik/Kuja dosha gets cancelled
यह सबसे पहले हमें पता होना चाहिए कि मंगल दोष कैसे रद्द होता है और हमें यह पक्का करना चाहिए कि जातक की कुंडली/ horoscope में मंगल दोष/ Manglik dosha उपस्थित है या नहीं। इसकी तीव्रता क्या है।
हमारा एडवांस्ड सिस्टम automatic रूप से निम्नलिखित cancellation factors check करता है:
- मंगल का अपनी राशि या उच्च राशि में होना
- गुरु का शुभ प्रभाव
- शुक्र की मजबूत स्थिति
- अन्य benefic planetary combinations
इसके पश्चात दोष को कैसे रद्द किया जाए, यह जानने का सर्वाधिक उपयुक्त मार्ग है, जीवनसाथी की कुंडली में मंगल की स्थिति का आकलन करना। कुछ विशिष्ट संयोजन होते हैं जो एक जन्म कुंडली में मांगलिक दोष रद्द कर सकते हैं।